संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) दिवस

इस दुनिया ने दो बार विश्वयुद्ध को झेला है। भविष्य में कोई बड़ा युद्ध ना हो इसके लिये एक संगठन […]

इस दुनिया ने दो बार विश्वयुद्ध को झेला है। भविष्य में कोई बड़ा युद्ध ना हो इसके लिये एक संगठन बनाया गया और उसको नाम दिया गया संयुक्त राष्ट्र संघ।कोई भी देश किसी दूसरे देश के साथ विवाद ना पैदा करे, विश्व में शांति रहे, व्यापार बढ़े, अर्थव्यवस्था सुधरे, सामाजिक विकास हो इन्ही सब को ध्यान में रख कर 24 अक्टूबर 1945 को आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र संगठन यानि यूएनओ की स्थापना हुई। यूएन का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है। आज यूएन के साथ 193 सदस्य देश जुड़े हुए हैं। यूएन के पांच स्थाई मेंबर हैं जो कि, यूएस, यूके, सोवियत रुस, चीन और फ्रांस हैं। वैसे तो यूएन डे का पूरा एक सप्ताह होता है जो कि 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलता है। इसी सप्ताह में से 24 अक्टूबर को यूएन डे मनाया जाता है।

Image result for united nation organizations

यूएनओ का इतिहास

पहले विश्वयुद्ध के बाद अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई संगठन बनाने के कई प्रयास हुए, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। द्वितिय विश्वयुद्ध के बाद काफी बातचीत के बाद यूएनओ को बनाने का फैसला किया गया। संयुक्त राष्ट्र के पास काफी शक्तियां हैं, ये किसी भी देश में शांति बहाल करने के लिये सेना तैनात कर सकता है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जीते हुए देशों के साथ अन्य देशों ने हस्ताक्षर कर यूएनओ को स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया।

उद्देश्य क्या है?

युद्ध रोकना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करवाना, सामाजिक और आर्थिक विकास उभारना, जीवन स्तर सुधारना और बिमारियों से लड़ना। यूएन डे के दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और जहां भी यूएन भवन हैं उन पर इसका झंडा लहराया जाता है।

To read this article in English click here

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top