भारत के रोचक तथ्य, भारत की जानकारी, अद्भुत भारत
भले ही भारत कई साल तक गुलाम रहा हो, लेकिन यहां कि प्रतिभा कभी किसी की गुलाम नहीं हुई। भारत […]
भले ही भारत कई साल तक गुलाम रहा हो, लेकिन यहां कि प्रतिभा कभी किसी की गुलाम नहीं हुई। भारत और भारतीय इतने अद्भुत हैं कि आप भी तथ्य जानकर दंग रह जाएंगेभले ही भारत कई साल तक गुलाम रहा हो, लेकिन यहां कि प्रतिभा कभी किसी की गुलाम नहीं हुई। भारत और भारतीय इतने अद्भुत हैं कि आप भी तथ्य जानकर दंग रह जाएंगे।

-भारत ने आज तक किसी भी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया।
-भारतीय वैज्ञानिक आर्यभट ने ही ज़ीरो का निर्माण किया था।

-दुनिया की सबसे पहली यूनिवर्सिटी 700ई.पू. में तक्षिशिला में थी। इस यूनिवर्सिटी में करीब 10500 छात्र पढ़ाई करते थे और यहां 60 से ज्यादा विषय पढ़ाए जाते थे।
-कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिये संस्कृत भाषा सबसे उपयोगी साबित हुई है।
-आर्युवेद ही सबसे पहली मेडिकल पद्धति दुनिया में आई थी।

-भले ही भारत में अब अमीर गरीब की खाई बढ़ गई हो, लेकिन पहले भारत धरती पर सबसे अमीर देश था।
-पथ प्रदर्शन यानि नेविगेशन को आज मॉर्डन जमाना प्रयोग करता है, लेकिन भारत में सिंधु नदी के किनारे इसका उपयोग 5 हजार साल पहले किया जाता था। नेविगेशन शब्द भी संस्कृत के नवगति से लिया गया है। नेवी शब्द नाव से लिया गया है।
-पाई की वैल्यू सबसे पहले बुधयाना ने खोजी थी।
-भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इंडस नदी से बना है, जिसके आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्यताएं निवास करती थी। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
-शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
-बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
-‘स्थान मूल्य प्रणाली’ और दशमलव प्रणाली का विकास भारत में 100 बी सी में हुआ था।
-विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है।
-भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
-सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था
-दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है।

-भारत में विश्व भर से सबसे अधिक संख्या में डाक खाने स्थित हैं।
-भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी।
-वर्ष 1896 तक भारत विश्व में हीरे का एक मात्र स्रोत था।

-बेलीपुल विश्व में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है।
-भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।
To read these facts in English, click here
