स्वतंत्रता दिवस समारोह

अवकाश के दिन भी सभी संस्थाएं और कार्यालय के कर्मचारी सुबह आते हैं और ऑफिस को सजा कर तिरंगा फहराते […]

अवकाश के दिन भी सभी संस्थाएं और कार्यालय के कर्मचारी सुबह आते हैं और ऑफिस को सजा कर तिरंगा फहराते हैं। स्कूल और कॉलेज में परेड होती है15 अगस्त के दिन ऐसा लगता है मानो पूरे भारत को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया हो। चाहे वो सरकारी कार्यालय हो या प्राइवेट हर जगह तिरंगे ही तिरंगे दिखते हैं। इस दिन पूरे देश में अवकाश होता है। हालांकि अवकाश के दिन भी सभी संस्थाएं और कार्यालय के कर्मचारी सुबह आते हैं और ऑफिस को सजा कर तिरंगा फहराते हैं। स्कूल और कॉलेज में परेड होती है फिर बैंड के साथ तिरंगा लहराया जाता है। कई जगह देशभक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
तिरंगा फहराने के बाद मिठाई बांटी जाती है। कॉलोनियों और गांव में सब मिलकर कुछ ना कुछ कार्यक्रम जरूर करवाते हैं।

Independence day celebrations

इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर पहले तो झंडा फहराते हैं और फिर देशवासियों के नाम भाषण देते हैं। हर राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को इस दिन पुलिस कर्मी परेड सलामी देते हैं। दुकानों पर मिठाइयां भी तीन रंगों की ही मिलती हैं। टेलीविज़न पर चैनल्स के चिह्न तीन रंगे के कर दिये जाते हैं। टैक्सियों पर तिरंगे लगाए होते हैं और बच्चे भी तीन रंग की टी शर्ट डाले होते हैं।

लाल किला

 

Independence day red fort

भारत का जो भी कोई प्रधानमंत्री होता है वो इस दिन लाल किले के प्राचीर पर देशवासियों को संबोधित करता है।  संबोधन में पिछले साल की विकास कार्य और आगे वो क्या करने जा रहे हैं उसके बारे में बताया जाता है। साथ ही देश की आजादी के लिये प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया जाता है।

पतंगबाजी

 

Kite flying on independence day

इस दिन तीन रंग की पतंगों को उड़ाया जाता है। जहां तक नज़र जाती है बस पतंगे ही पतंगे दिखती हैं। छत पर खड़े होकर बच्चे और बड़े सभी पतंग उड़ाते हैं।आसमान ऐसा लगता है मानो तीन रंग का हो गया हो।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के वीडियो

To read this in English click here

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top